General News

विराट कोहली का रिकॉर्ड प्रदर्शन: नौवीं बार पूरे किए 500 रन

PBKS vs RCB Live Score DC vs RR Live Score PBKS vs RCB Amar Ujala Samwad IND vs AFG Series KKR vs GT Highlights Gambhir-Dravid सब्सक्राइब करें Cricket News IPL 2026 PBKS VS RCB: Virat Kohli completes 500 runs in season PBKS Inning 93/5 (10.5 ov) Target: 223 Suryansh Shedge 35(22)* Marcus Stoinis 14 (10) Punjab Kings need 130 runs in 55 remaining balls {“_id”:”6a09b234c8ec7015e8031b80″,”slug”:”ipl-2026-pbks-vs-rcb-virat-kohli-completes-500-runs-in-season-2026-05-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”IPL: विराट कोहली का रिकॉर्ड प्रदर्शन, नौवीं बार पूरे किए 500 रन; RCB ने पंजाब के सामने रखा 223 रन का लक्ष्य”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}} IPL: विराट कोहली का रिकॉर्ड प्रदर्शन, नौवीं बार पूरे किए 500 रन; RCB ने पंजाब के सामने रखा 223 रन का लक्ष्य स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 17 May 2026 05:49 PM IST विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 58 रन की पारी खेलकर आईपीएल इतिहास में नौवीं बार 500+ रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। विराट कोहली – फोटो : ANI Link Copied खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो Add as a preferred source on google रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी शानदार निरंतरता साबित करते हुए आईपीएल इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया। धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में कोहली ने 37 गेंदों में 58 रन की शानदार पारी खेली और आरसीबी को 20 ओवर में चार विकेट पर 222 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। Trending Videos इस पारी के साथ कोहली आईपीएल इतिहास में नौ अलग-अलग सीजन में 500 या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में केएल राहुल और डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम सात-सात सीजन दर्ज हैं। टी20 क्रिकेट में भी विराट ने रचा इतिहास कोहली की यह पारी सिर्फ आईपीएल रिकॉर्ड तक सीमित नहीं रही। यह उनके करियर की 210वीं 50+ साझेदारी भी थी। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स की बराबरी कर ली। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ साझेदारियां 210 — एलेक्स हेल्स 210 — विराट कोहली 200 — डेविड वॉर्नर 196 — बाबर आजम 191 — क्रिस गेल कप्तानी में बदलाव के बीच कोहली ने संभाली जिम्मेदारी मैच से पहले आरसीबी को बड़ा झटका लगा, जब नियमित कप्तान रजत पाटीदार चोट के कारण मुकाबले से बाहर हो गए। इसके बाद टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को सौंपी गई। ऐसे दबाव भरे मुकाबले में कोहली ने अनुभवी खिलाड़ी की तरह जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने पहले देवदत्त पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की। पडिक्कल ने भी 45 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। वेंकटेश अय्यर ने किया पंजाब के गेंदबाजों पर हमला कोहली के आउट होने के बाद वेंकटेश अय्यर ने आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने सिर्फ 40 गेंदों में नाबाद 73 रन ठोक दिए, जिसमें आठ चौके और चार छक्के शामिल रहे। कोहली और अय्यर के बीच तीसरे विकेट के लिए 60 रन की तेज साझेदारी हुई, जिसने पंजाब की वापसी की उम्मीदों को खत्म कर दिया। आखिर में टिम डेविड ने 12 गेंदों में 28 रन की विस्फोटक कैमियो पारी खेलकर आरसीबी को 222 रन तक पहुंचा दिया। पंजाब के गेंदबाज रहे बेअसर पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन धर्मशाला की बल्लेबाजी के अनुकूल पिच पर उनका यह दांव उल्टा पड़ गया। पंजाब की ओर से हरप्रीत बरार सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने दो विकेट झटके, लेकिन बाकी गेंदबाज रन गति पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम रहे। सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़। रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर। एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें Next Article हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें। Please wait.

अपना शहर चुनें Please wait.

एप में पढ़ें

विराट कोहली, आईपीएल 2026, आरसीबी बनाम पंजाब, विराट कोहली 500 रन, टी20 रिकॉर्ड, क्रिकेट न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Secret Link