General News

केरलम मुख्यमंत्री का चुनाव: कांग्रेस आज करेगी नाम की घोषणा

कांग्रेस आलाकमान आज केरलम के लिए नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगाएगा। रेस में वी.डी. सतीशन, के.सी. वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला शामिल हैं, जबकि पार्टी को भारी अंदरूनी खींचतान का सामना करना पड़ रहा है।

पीटीआई, नई दिल्ली। कई दिनों के सस्पेंस और लंबी चर्चाओं के बाद कांग्रेस ने घोषणा की है कि वह आज केरलम में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेगी। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच हुई 40 मिनट की बैठक के बाद पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि हाई कमान ने सभी चर्चाएं पूरी कर ली हैं। केरलम के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला गुरुवार को हो जाएगा। कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) ने केरलम में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल किया था। इस पद की दौड़ में एआइसीसी के संगठन महासचिव के.सी.. वेणुगोपाल, केरलम विधानसभा के निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष वी.डी.. सतीशन और पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला शामिल हैं। कांग्रेस के सहयोगी यूडीएफ सतीशन के पक्ष में है, जिन्हें जनता और जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं का भी जबरदस्त समर्थन प्राप्त है। हालांकि, एआइसीसी के महासचिव वेणुगोपाल के भी उम्मीदवारी पेश करने के बाद पार्टी हाई कमान के लिए चुनाव आसान नहीं रह गया है। इस बीच, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस की योजना ”राज्य को पांच साल में पांच मुख्यमंत्री देने की” है। उन्होंने एएनआइ से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वी डी सतीशन का नाम आगे बढ़ा रही हैं, जबकि राहुल गांधी के सी वेणुगोपाल का नाम ले रहे हैं। वायनाड में राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ पोस्टर लगे वायनाड जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के पास राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा और के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री की नियुक्ति और राज्य सरकार के गठन में कांग्रेस की देरी पर स्थानीय लोगों ने निराशा व्यक्त की है। एक पोस्टर में लिखा था, ”राहुल और प्रियंका, वायनाड को भूल जाइए। आप यहां से दोबारा नहीं जीत पाएंगे।” एक अन्य व्यक्ति ने टिप्पणी की, ”राहुल, केसी भले ही आपका सामान ढोने वाला हो, लेकिन केरलम के लोग आपको कभी माफ नहीं करेंगे।” वहीं, इंटरनेट मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार एक पोस्टर में चेतावनी दी गई है कि वायनाड अगला अमेठी होगा।

केरलम मुख्यमंत्री, कांग्रेस पार्टी, वी.डी. सतीशन, के.सी. वेणुगोपाल, केरलम राजनीति, यूडीएफ, कांग्रेस आलाकमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Secret Link