india news

Hantavirus Alert: क्या घर के चूहों से फैल सकता है हंतावायरस संक्रमण?

अटलांटिक महासागर में क्रूज शिप एमवी होंडियस पर हंतावायरस के प्रकोप के बाद दुनिया भर में स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। तीन मौतों और कई संक्रमितों के बीच, यह समझना आवश्यक है कि क्या घरों में मौजूद चूहे भी इस बीमारी का कारण बन सकते हैं।

हंतावायरस इन दिनों खूब चर्चा में है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को इस खतरनाक संक्रमण से बचाव के लिए अलर्ट कर रहे हैं। मामले की शुरुआत अटलांटिक महासागर में क्रूज शिप एमवी होंडियस में इस बीमारी के फैलने से हुई। इससे तीन लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य बीमार हैं। शुरुआत में इस क्रूज पर करीब 150 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे, लेकिन 24 अप्रैल को दर्जनों लोग सेंट हेलेना द्वीप पर उतर गए। स्वास्थ्य अधिकारी शिप से उतरे हुए लोगों का पता लगाने की होड़ में लगे हैं क्योंकि इन लोगों से संक्रमण के फैलने की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा ये भी डर बना हुआ है कि चूहों से फैलने वाला यह जानलेवा वायरस जल्द ही ब्रिटेन तक पहुंच सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही इस मामले के सामने आने के बाद संक्रमण को लेकर चर्चा तेज हो गई है पर हंतावायरस पहले भी फैलता रहा है। चूंकि ये मुख्यरूप से चूहों और गिलहरी जैसे जानवरों के जरिए फैलता है ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या घर में चूहे हैं तो भी खतरा हो सकता है?

Hantavirus, Hantavirus News, Hantavirus Symptoms, Rat Infection, Public Health, MV Hondius, हंतावायरस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Secret Link