LSG vs CSK: अंशुल कंबोज के लिए महंगा साबित हुआ मुकाबला

लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में सीएसके के गेंदबाज अंशुल कंबोज बेहद महंगे साबित हुए और उन्होंने अपने नाम एक अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कराया।
Akash Singh PAK W vs ZIM W Women’s T20 World Cup IPL Play-off Scenario LSG vs CSK Highlights WTC Points Table Virat Kohli सब्सक्राइब करें Cricket News LSG vs CSK IPl 2026: Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings seamer Anshul Kamboj stats and records {“_id”:”6a08248b04755f712108aa2c”,”slug”:”lsg-vs-csk-ipl-2026-lucknow-super-giants-vs-chennai-super-kings-seamer-anshul-kamboj-stats-and-records-2026-05-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”LSG vs CSK: 16 गेंदों पर लुटा दिए 60 से अधिक रन, सीएसके के गेंदबाज अंशुल कंबोज के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}} LSG vs CSK: 16 गेंदों पर लुटा दिए 60 से अधिक रन, सीएसके के गेंदबाज अंशुल कंबोज के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 16 May 2026 01:32 PM IST चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज अंशुल कंबोज लखनऊ के खिलाफ महंगे साबित हुए। लखनऊ के बल्लेबाजों ने कंबोज के ओवर से जमकर रन निकाले। इसके साथ ही उनके नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। अंशुल कंबोज – फोटो : PTI Link Copied खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो Add as a preferred source on google चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए। कंबोज ने अपने कोटे के पूरे चार भी नहीं किए, लेकिन 60 से ज्यादा रन लुटाए जिससे उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। लखनऊ में शुक्रवार को एलएसजी और सीएसके के बीच आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला गया। इस मैच में सीएसके को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। Trending Videos मार्श ने सीएसके के लिए मुश्किल की राह भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 187 रन लगाए। टीम की ओर से कार्तिक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 71 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में कार्तिक ने छह चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं, शिवम दुबे ने 16 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए। हालांकि, मिचेल मार्श द्वारा खेली गई 38 गेंदों में 90 रनों की तूफानी पारी के बूते एलएसजी ने 188 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 16.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। मार्श ने अपनी पारी में 236 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नौ चौके और सात छक्के लगाए। वहीं, निकोलस पूरन 17 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ की जीत से सीएसके के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। इस मैच में सीएसके के गेंदबाज अंशुल कंबोज इस मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने 2.4 ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट चटकाए 63 रन दिए। अंशुल के खिलाफ एलएसजी की पारी के 17वें ओवर में निकोलस पूरन ने लगातार चार छक्के लगाते हुए टीम को जीत दिलाई। आईपीएल में यह दूसरा मौका है, जब अंशुल के एक ही ओवर में चार छक्के लगे हैं। वह आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने दो बार एक ओवर में चार छक्के खाए हैं। इसके साथ ही अंशुल ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल में दूसरा सबसे महंगा स्पेल फेंका। अंशुल एक मैच में सर्वाधिक छक्के खाने वाले गेंदबाज अंशुल के खिलाफ एलएसजी के बल्लेबाजों ने कुल आठ छक्के लगाए। अंशुल आईपीएल की एक पारी में सर्वाधिक छक्के खाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से ना चाहते हुए भी पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड यश दयाल के नाम दर्ज है, जिनके खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने साल 2023 में खेले गए मुकाबले में आठ छक्के लगाए थे। सीएसके के तेज गेंदबाज अंशुल आईपीएल में तीन या उससे कम ओवर फेंकने के बावजूद 60 से अधिक रन खर्च करने वाले महज दूसरे गेंदबाज हैं। इससे पहले, खलील अहमद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ बिना कोई विकेट चटकाए 65 रन दिए थे। सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़। रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर। एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें Next Article हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें। Please wait…. अपना शहर चुनें Please wait…. एप में पढ़ें
LSG vs CSK, अंशुल कंबोज, IPL 2026, क्रिकेट न्यूज़, चेन्नई सुपर किंग्स, आईपीएल रिकॉर्ड