india news

RCB vs MI: प्लेऑफ उम्मीदों पर पानी, आरसीबी बनी टेबल टॉपर

RCB ने MI को 2 विकेट से हराया। भुवनेश्वर-क्रुणाल के दम पर आरसीबी टेबल टॉपर बनी और मुंबई की मुश्किलें बढ़ीं।

RCB vs MI Highlights CSK vs LSG मैच में नया विवाद CSK vs LSG Highlights Who Is Urvil Patel उर्विल पटेल का धमाका Mother’s Day Suryakumar-Devisha Daughter सब्सक्राइब करें Cricket News IPL 2026 RCB vs MI Result: Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians Key Highlights Analysis Points Table {“_id”:”6a00ce41f378cefe4f0f5dbd”,”slug”:”ipl-2026-rcb-vs-mi-result-royal-challengers-bengaluru-vs-mumbai-indians-key-highlights-analysis-points-table-2026-05-10″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”RCB vs MI: मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीदों पर फिरा पानी, आरसीबी बनी टेबल टॉपर; भुवनेश्वर-क्रुणाल ने बिखेरा जलवा”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}} RCB vs MI: मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीदों पर फिरा पानी, आरसीबी बनी टेबल टॉपर; भुवनेश्वर-क्रुणाल ने बिखेरा जलवा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 10 May 2026 11:58 PM IST रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया। रविवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई ने 166 रन बनाए, जवाब में आरसीबी ने आठ विकेट खोकर 167 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। आरसीबी ने मुंबई को हराया – फोटो : IANS Link Copied खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो Add as a preferred source on google भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन और क्रुणाल पांड्या की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया। रविवार को रायपुर में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 166 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 167 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए इस मैच में कॉर्बिन बॉश ने चार और दीपक चाहर ने दो विकेट लिए जबकि गजनफर और राज बावा के नाम एक-एक विकेट रहा। Trending Videos आरसीबी ने मुंबई को हराया – फोटो : IANS टेबल टॉपर बनी गत विजेता आरसीबी इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई और प्लेऑफ की उम्मीदों को और मजबूत कर लिया है। वहीं, मुंबई इंडियंस का सफर लगभग समाप्त हो चुका है। फिलहाल टीम 11 में से आठ मुकाबले हारकर अंक तालिका में छह अंकों के साथ नौवें स्थान पर है जबकि लखनऊ 10वें पायदान पर है। वहीं, आरसीबी के खाते में 14 अंक हो गए हैं और उनका नेट रन रेट +1.103 है, जो बाकी टीमों के मुकाबले बेहतर है। इस तालिका में दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमश: सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स मौजूद है। आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सनराइजर्स हैदराबाद गुजरात टाइटंस पंजाब किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स राजस्थान रॉयल्स कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस लखनऊ सुपर जाएंट्स आरसीबी बनाम मुंबई – फोटो : IANS आरसीबी की पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विराट कोहली को दीपक चाहर ने ‘गोल्डन डक’ पर पवेलियन भेजा। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी 11 गेंदों का सामना करने के बाद 12 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रजत पाटीदार बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 8 रन बनाकर आउट हुए। जैकब बेथेल अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 27 रन बनाने के बाद कॉर्बिन बॉश का शिकार बने। जितेश शर्मा 12 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए, जबकि टिम डेविड को कॉर्बिन बॉश ने पहली ही गेंद पर रयान रिकेल्टन के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। क्रुणाल पांड्या ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी की और 46 गेंदों में 73 रनों की लाजवाब पारी खेली। अपनी इस पारी में क्रुणाल ने चार चौके और पांच छक्के लगाए। भुवनेश्वर कुमार दो गेंदों में सात रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रसिख सलाम ने नाबाद तीन रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर लौटे। मुंबई बनाम आरसीबी – फोटो : IANS मुंबई की पारी इससे पहले, मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों के खेल में सात विकेट खोकर 166 रन बनाए। इस टीम ने 28 के स्कोर तक अपने तीन विकेट खो दिए थे। यहां से नमन धीर ने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 57 गेंदों में 82 रन जुटाए। नमन 32 गेंदों में दो छक्कों और पांच चौकों के साथ 47 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तिलक वर्मा ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। तिलक वर्मा 42 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में दो छक्के और तीन चौके शामिल रहे, जबकि राज बावा ने 16 रन और विल जैक्स ने 10 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए, जबकि जोश हेजलवुड, रासिख सलाम डार और रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़। रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर। एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें Next Article हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें। Please wait…. अपना शहर चुनें Please wait…. एप में पढ़ें

RCB vs MI, IPL 2026, टेबल टॉपर आरसीबी, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पांड्या, मुंबई इंडियंस, अंक तालिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link