DC vs KKR: दिल्ली की घरेलू पिच पर हार का सिलसिला जारी, फिन एलन का शतक

दिल्ली कैपिटल्स को अपने घरेलू मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। फिन एलन की शानदार शतकीय पारी के दम पर केकेआर ने यह मुकाबला आसानी से जीत लिया।
बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें। डाउनलोड करें DC vs KKR Highlights IPL में बढ़ी सख्ती टीम इंडिया में बदलाव की तैयारी कोहली और रोनाल्डो से मेसी तक India New Captain सब्सक्राइब करें Cricket News IPL 2026 DC vs KKR Result: Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Key Highlights Analysis Points Table Update {“_id”:”69fe1cf8768b03fe0607ee15″,”slug”:”ipl-2026-dc-vs-kkr-result-delhi-capitals-vs-kolkata-knight-riders-key-highlights-analysis-points-table-update-2026-05-08″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”DC vs KKR: घर में लगातार पांचवां मुकाबला हारी दिल्ली, फिन एलन के शतक से केकेआर ने चौथी बार चखा जीत का स्वाद”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}} DC vs KKR: घर में लगातार पांचवां मुकाबला हारी दिल्ली, फिन एलन के शतक से केकेआर ने चौथी बार चखा जीत का स्वाद स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 08 May 2026 10:57 PM IST कोलकाता ने दिल्ली को आठ विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को खेले गए आईपीएल मुकाबले में दिल्ली ने 142 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने 147 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनके लिए फिन एलन ने नाबाद शतक जड़ा। – फोटो : PTI Link Copied खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी की घातक गेंदबाजी के बाद फिन एलन की धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने पथुम निसांका की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 142 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने 14.2 ओवर में दो विकेट खोकर 147 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। Trending Videos फिन एलन-कैमरन ग्रीन – फोटो : PTI केकेआर ने लगाई छलांग इस सीजन दिल्ली की यह घर में लगातार पांचवीं हार है। वहीं, कोलकाता ने मौजूदा सत्र की चौथी जीत के साथ अंक तालिका में सातवां स्थान हासिल कर लिया। अब उनके खाते में नौ अंक हो गए। हालांकि, नेट रन रेट -0.169 है। वहीं, दिल्ली आठ अंक और -1.154 नेट रन रेट के साथ आठवें स्थान पर लुढ़क गई। आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल सनराइजर्स हैदराबाद पंजाब किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु राजस्थान रॉयल्स गुजरात टाइटंस चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस लखनऊ सुपर जाएंट्स कोलकाता की पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। कप्तान अजिंक्य रहाणे नौ गेंदों में 13 रन बनाने के बाद रन आउट होकर पवेलियन लौटे। वहीं, अंगकृष रघुवंशी को अक्षर पटेल ने सिर्फ एक रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। हालांकि, इसके बाद फिन एलन और कैमरन ग्रीन ने मोर्चा संभाला। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय साझेदारी निभाई। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 64 गेंदों में 116 रनों की अटूट साझेदारी की। एलन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। अपनी इस पारी में एलन ने 5 चौके और 10 छक्के लगाए। वहीं, ग्रीन 27 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में डीसी की तरफ से एकमात्र विकेट कप्तान अक्षर पटेल की झोली में आया। दिल्ली की पारी इससे पहले, दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 142 रन लगाए। पाथुम निसांका और केएल राहुल ने मिलकर टीम को सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। राहुल 14 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। नीतीश राणा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 8 रन बनाकर आउट हुए। समीर रिजवी को सुनील नरेन ने 3 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स (2 रन) और कप्तान अक्षर पटेल (11 रन) का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। पाथुम निसांका ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। वहीं, अंत के ओवरों में आशुतोष शर्मा ने 28 गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में केकेआर की ओर से कार्तिक त्यागी ने 4 ओवर में सिर्फ 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि अनुकूल रॉय ने 31 रन देकर 2 विकेट निकाले। सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़। रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर। एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें Next Article हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें। Please wait…. अपना शहर चुनें Please wait…. एप में पढ़ें