वट सावित्री व्रत संदेश और शुभकामनाएं: अपनों को भेजें खास बधाई

कल 16 मई को वट सावित्री व्रत मनाया जा रहा है। जानिए इस दिन का महत्व और अपने प्रियजनों को भेजने के लिए बेहतरीन शुभकामना संदेश।
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं – फोटो : AI खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो Link Copied Vat Savitri Vrat Wishes In Hindi: कल यानी 16 मई को वट सावित्री व्रत पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा। यह व्रत विशेष रूप से उन सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए इसे रखती हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, यह व्रत ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को किया जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, इसी दिन सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस प्राप्त किए थे, जिसके बाद यह व्रत और भी पवित्र माना जाने लगा। इस दिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती हैं और उसकी परिक्रमा कर अपने वैवाहिक जीवन की खुशहाली की प्रार्थना करती हैं। वट सावित्री व्रत न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि यह भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति, समर्पण और प्रेम का भी प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप वट सावित्री व्रत के इस पावन अवसर पर आप अपने मित्रों, रिश्तेदारों और परिजनों को वट सावित्री व्रत से जुड़े प्यारे संदेश भेजना चाहते हैं तो यहां से संदेश डाउनलोड कर सकते हैं। Trending Videos वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं – फोटो : AI सिंदूर कभी न फीका पड़े, चूड़ी कभी न टूटे। वट सावित्री का ये पावन व्रत, हर दांपत्य को खुशियों से जोड़े। वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं। वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं – फोटो : AI वट सावित्री का पावन त्योहार आया है, संग अपने खुशियों की बहार लाया है। सुहाग अमर रहे हर जनम आपका, मां सावित्री ने यही आशीष दिलाया है। वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं। वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं – फोटो : AI पीपल-वट की छांव में, सजती सुहागिन की आस। सात जन्म तक साथ रहे, यही करे हर नारी अरदास। वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं। वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं – फोटो : AI माथे की बिंदी यूँ ही चमकती रहे, हाथों की चूड़ियां यूँ ही खनकती रहें। बरगद सा अटल रहे जीवनसाथी का साथ, हर सावित्री की मांग सदा महकती रहे। वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं।
वट सावित्री व्रत, वट सावित्री शुभकामना, सुहागिन, व्रत संदेश, भारतीय संस्कृति, पूजा, अखंड सौभाग्य