PBKS बनाम RCB: पंजाब ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब किंग्स ने आरसीबी के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला {“_id”:”6a09851553de98527100937e”,”slug”:”pbks-vs-rcb-live-cricket-score-punjab-kings-vs-royal-challengers-bengaluru-ipl-2026-61th-match-updates-2026-05-17″,”type”:”live”,”status”:”publish”,”title_hn”:”PBKS vs RCB Live Score: पंजाब किंग्स ने आरसीबी के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}} स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 17 May 2026 03:05 PM IST खास बातें IPL Live Cricket Score, PBKS vs RCB Indian Premier League 2026: नमस्कार!
अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2026 में आज गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना पंजाब किंग्स से है। आरसीबी प्लेऑफ में जाने से महज एक जीत दूर है, जबकि लगातार हार का सामना करने वाली पंजाब किंग्स की नजरें जीत की पटरी पर लौटने की है। आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स – फोटो : IPL/BCCI खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो Link Copied Trending Videos लाइव अपडेट 03:02 PM, 17-May-2026 PBKS vs RCB Live Score: पंजाब ने जीता टॉस पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। पंजाब की टीम में बरार और लॉकी फर्ग्यूसन की वापसी हुई है। 02:54 PM, 17-May-2026 PBKS vs RCB Live Score: जितेश करेंगे कप्तानी आरसीबी के नियमित कप्तान रजत पाटीदार पंजाब के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह जितेश शर्मा इस मैच में कप्तानी करेंगे। 02:40 PM, 17-May-2026 PBKS vs RCB Live Score: पंजाब को गेंदबाजी में करना होगा सुधार पंजाब की बल्लेबाजी अच्छी रही है लेकिन पिछले कुछ मैच में वह इस विभाग में भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाया है। गेंदबाजी वह विभाग है जिसमें पंजाब को बहुत ज्यादा सुधार करने की जरूरत है। 02:39 PM, 17-May-2026 PBKS vs RCB Live Score: पंजाब को हर हाल में चाहिए जीत आरसीबी की टीम जहां अंक तालिका में बेहद अच्छी स्थिति में है पंजाब किंग्स की टीम के लिए एक और हार प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद कर देगी। पंजाब किंग्स यहां खेले गए पिछले दो मैच में अंतिम पांच ओवर में अपनी गेंदबाजी पर नियंत्रण बनाए रखने में असफल रहा और इस तरह से 210 और 200 रन का बचाव नहीं कर पाया। असल में इस प्रारूप के इतिहास में 200 से अधिक का स्कोर बनाने के बाद सबसे अधिक मैच (10) हारने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम पर है। 02:39 PM, 17-May-2026 PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी ने बनाए रखी है निरंतरता आरसीबी टूर्नामेंट की एकमात्र ऐसी टीम है जिसने अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखी है। उसकी टीम पंजाब के खिलाफ जीत के प्रबल दावेदार के रूप में उतारेगी। टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत करने वाले पंजाब किंग्स पर लगातार पांच मैच में हार के बाद टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। 02:34 PM, 17-May-2026 PBKS vs RCB Live Score: पंजाब किंग्स ने आरसीबी के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला IPL Live Cricket Score, PBKS vs RCB Indian Premier League 2026: नमस्कार!
अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2026 में आज गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना पंजाब किंग्स से है। आरसीबी प्लेऑफ में जाने से महज एक जीत दूर है, जबकि लगातार हार का सामना करने वाली पंजाब किंग्स की नजरें जीत की पटरी पर लौटने की है।
PBKS vs RCB लाइव स्कोर, आईपीएल 2026, टॉस अपडेट, श्रेयस अय्यर, जितेश शर्मा कप्तानी, लॉकी फर्ग्यूसन वापसी