पंजाब में भाजपा दफ्तरों पर हमले: जीरकपुर और तरनतारन में नकाबपोश युवकों का हंगामा

पंजाब में नगर काउंसिल चुनावों के बीच जीरकपुर और तरनतारन में नकाबपोश युवकों ने भाजपा दफ्तरों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
भाजपा कार्यालय पर हमला – फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो Link Copied पंजाब में नगर काउंसिल चुनावों के बीच सोमवार को भाजपा कार्यालयों पर हमलों की दो घटनाओं ने सियासी माहौल गरमा दिया है। जीरकपुर और तरनतारन में सोमवार को नकाबपोश युवकों ने भाजपा दफ्तरों में घुसकर हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी की। दोनों घटनाओं के बाद भाजपा नेताओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, जबकि पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पहली घटना तरनतारन में सामने आई, जहां भाजपा जिला कार्यालय पर सोमवार शाम करीब 15 से 20 नकाबपोश युवक अचानक घुस आए और वहां जमकर तोड़फोड़ की। हमलावरों ने कार्यालय की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई भी की। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। Trending Videos भाजपा कार्यालय पर हमला – फोटो : अमर उजाला सीसीटीवी से हो रही पहचान सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं और पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। घटना के बाद भाजपा कार्यालय के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। जीरकपुर दफ्तर में भी हमला – फोटो : अमर उजाला जीरकपुर दफ्तर में भी घुसे पांच नकाबपोश दूसरी वारदात जीरकपुर के भाजपा कार्यालय में देर शाम करीब पांच घटी। नकाबपोश युवक अचानक भाजपा दफ्तर में घुसे। वहां लगे पोस्टरों, बैनरों और नेताओं की तस्वीरों पर स्याही और पेंट फेंककर हंगामा किया। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। यह भाजपा कार्यालय गुरदर्शन सिंह सैनी का है। घटना उस समय हुई जब भाजपा कार्यालय में कुछ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। इसी दौरान पांच युवक मुंह ढककर कार्यालय में दाखिल हुए और अंदर लगे पोस्टरों व फ्लेक्स पर स्याही फेंकनी शुरू कर दी। आरोपियों ने पार्टी के एक वरिष्ठ नेता की तस्वीर को भी निशाना बनाया। अचानक हुई इस घटना से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। सीसीटीवी में कैद हमलावर – फोटो : अमर उजाला अंदर और बाहर नारेबाजी भी की प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों ने कार्यालय के अंदर और बाहर नारेबाजी भी की। बताया जा रहा है कि युवकों ने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ भी जमकर नारे लगाए। करीब कुछ मिनट तक हंगामा करने के बाद सभी युवक मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। शुरुआती जांच में पांच नकाबपोश युवक कार्यालय की तरफ आते और घटना के बाद वापस जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। मौके पर पुलिस अधिकारी – फोटो : अमर उजाला भाजपा नेताओं ने की कड़ी नींदा उधर, भाजपा नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा कर कहा है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों को डराने और दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं से आम लोगों में भी भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। वहीं एसएचओ सतिंदर सिंह का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस का दावा है कि मामले में कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पंजाब भाजपा कार्यालय हमला, जीरकपुर में तोड़फोड़, तरनतारन भाजपा जिला कार्यालय, नकाबपोश युवकों की नारेबाजी, पुलिस सीसीटीवी जांच, कानून-व्यवस्था पर आरोप