india news

PBKS vs MI: आखिरी 18 गेंदों में 50 रन नहीं बचा सके पंजाब के गेंदबाज, लगातार पांचवां मैच हारी श्रेयस की टीम

धर्मशाला में मुंबई ने 205 के लक्ष्य का पीछा कर 6 विकेट से जीत ली। आखिरी 18 गेंदों में 50 रन बचाने में पंजाब के गेंदबाज असफल रहे।

PBKS vs MI Highlights अचानक अस्पताल पहुंचे राशिद खान और नबी India A Squad Yograj Singh सब्सक्राइब करें Cricket News IPL 2026 PBKS vs MI Result: Punjab Kings vs Mumbai Indians Key Highlights Analysis Points Table Update {“_id”:”6a060fbfdabfeeb02709ab60″,”slug”:”ipl-2026-pbks-vs-mi-result-punjab-kings-vs-mumbai-indians-key-highlights-analysis-points-table-update-2026-05-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”PBKS vs MI: आखिरी 18 गेंदों में 50 रन नहीं बचा सके पंजाब के गेंदबाज, लगातार पांचवां मैच हारी श्रेयस की टीम”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}} PBKS vs MI: आखिरी 18 गेंदों में 50 रन नहीं बचा सके पंजाब के गेंदबाज, लगातार पांचवां मैच हारी श्रेयस की टीम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 14 May 2026 11:39 PM IST मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। गुरुवार को खेले आईपीएल मुकाबले में पंजाब द्वारा दिए गए 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने 205 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस दौरान तिलक वर्मा ने 75 रनों की नाबाद पारी खेली। – फोटो : IANS Link Copied खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो Add as a preferred source on google आईपीएल की शुरुआत से ही पंजाब किंग्स की गेंदबाजी यूनिट सवालों के घेरे में रही है। बल्लेबाजों के दम पर 200 का स्कोर बनाने वाली टीम के गेंदबाज डिफेंड करने में नाकाम रहे। इसका मुजायरा आज के मैच में देखने को मिला, जब आखिरी 18 गेंदों पर मुंबई को जीत के लिए 50 रनों की जरूरत थी और गेंदबाज विफल रहे। बता दें कि, गुरुवार को धर्मशाला में खेले गए आईपीएल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 200 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.5 ओवर में चार विकेट पर 205 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पंजाब के लिए अजमतुल्लाह ओमरजई ने दो विकेट लिए जबकि मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल ने एक-एक सफलता अपने नाम की। Trending Videos आखिरी 18 गेंदों में 50 रन नहीं डिफेंड कर सके पंजाब के गेंदबाज रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने मुंबई को इस मैच में अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई, जिसके ओमरजई ने तोड़ा। उन्होंने रिकेल्टन को प्रियांश आर्या के हाथों कैच कराया। वह 23 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद यानसेन ने नमन धीर को पवेलियन भेजा। वह सिर्फ नौ रन बना सके। वहीं, रोहित (25) भी चहल का शिकार बने। 88 पर तीन विकेट खो चुकी मुंबई को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी। मोर्चा तिलक वर्मा और शेरफेन रदरफोर्ड ने संभाला। दोनों के बीच 42 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान रदरफोर्ड 20 रन बनाकर आउट हुए। उस वक्त मुंबई का स्कोर चार विकेट पर 149 रन था। अब बल्लेबाजी के लिए विल जैक्स आए। उन्होंने तिलक वर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए 20 गेंदों में 56 रनों की नाबाद साझेदारी की और टीम की जीत सुनिश्चित की। इस दौरान तिलक ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 33 गेंदों में 75 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, विल जैक्स 10 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 25 रनों की पारी खेलकर नाबाद रहे। इस मुकाबले ने पंजाब के गेंदबाजी आक्रमण की कलई खोल दी। जब आखिरी 18 गेंदों में टीम के गेंदबाज 50 रन नहीं डिफेंड कर सके। 18वें ओवर में यानसेन ने 22 रन लुटाए। इसके बाद गेंदबाजी के लिए आए अर्शदीप सिंह ने 15 रन लुटाए। अब आखिरी छह गेंदों पर मुंबई को 15 रनों की जरूरत थी, गेंद बार्टलेट को थमाई गई। लेकिन दबाव की परिस्थितियों में बार्टलेट कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और मुंबई ने शानदार अंदाज में मुकाबला अपने नाम किया। पंजाब किंग्स की पारी इससे पहले, पंजाब किंग्स ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। टीम आईपीएल इतिहास की पहली ऐसी फ्रेंचाइजी बन गई है जिसने दो अलग-अलग सीजन में एक ही सीजन के दौरान आठ बार 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाया। आईपीएल इतिहास में खास रिकॉर्ड आईपीएल इतिहास में अब तक केवल तीन टीमें ही किसी एक सीजन में आठ बार 200+ स्कोर तक पहुंच सकी हैं। पंजाब किंग्स: 2025 और 2026 गुजरात टाइटंस: 2025 सनराइजर्स हैदराबाद: 2026 पंजाब किंग्स अब ऐसी इकलौती टीम बन गई है जिसने यह कारनामा दो अलग-अलग सीजन में किया है। प्रियांश-प्रभसिमरन ने दिलाई तेज शुरुआत पंजाब की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए 33 गेंदों में 50 रन जोड़े। प्रियांश 17 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने कूपर कोनोली के साथ दूसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 57 रन की साझेदारी की। प्रभसिमरन ने 32 गेंदों में 57 रन की तेज पारी खेली। उनके आउट होने के बाद पंजाब की पारी थोड़ी लड़खड़ाई और लगातार विकेट गिरते रहे। ओमरजई और निचले क्रम ने संभाली पारी मध्यक्रम में अजमतुल्लाह ओमरजई ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 38 रन बनाए। उनकी पारी में चार छक्के और दो चौके शामिल रहे। अंत में जेवियर बार्टलेट ने नाबाद 18 रन और विष्णु विनोद ने नाबाद 15 रन बनाकर टीम का स्कोर 200/8 तक पहुंचाया। मुंबई इंडियंस की ओर से शार्दुल ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार विकेट झटके। इसके अलावा दीपक चाहर ने दो विकेट हासिल किए, जबकि कॉर्बिन बॉश और राज बावा को एक-एक विकेट मिला। सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़। रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर। एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें Next Article हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें। Please wait…. अपना शहर चुनें Please wait…. एप में पढ़ें

PBKS vs MI, आईपीएल 2026, तिलक वर्मा नाबाद 75, आखिरी 18 गेंदें, प्रभसिमरन अर्धशतक, पंजाब किंग्स हार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Secret Link