राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस: रितेश देशमुख की फिल्म की शानदार रफ्तार

अभिनेता रितेश देशमुख की निर्देशित फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने अपने दसवें दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल कलेक्शन में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की है।
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ कलेक्शन – फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो Link Copied अभिनेता रितेश देशमुख की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को आज पूरे 10 दिन हो चुके हैं। जानिए आज दूसरे रविवार को फिल्म का कलेक्शन कैसा रहा?. Trending Videos फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख – फोटो : सोशल मीडिया ‘राजा शिवाजी’ का अब तक का कलेक्शन पहला दिन 11.35 करोड़ रुपये दूसरा दिन 10.55 करोड़ रुपये तीसरा दिन 12 करोड़ रुपये चौथा दिन 5.60 करोड़ रुपये पांचवां दिन 4.90 करोड़ रुपये छठा दिन 4.25 करोड़ रुपये सातवां दिन 4 करोड़ रुपये पहला हफ्ता (कुल कलेक्शन) 52.65 करोड़ रुपये 8वां दिन 3.20 करोड़ रुपये 9वां दिन 5.60 करोड़ रुपये आज 10वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है राजा शिवाजी – फोटो : एक्स ‘राजा शिवाजी’ का 10वें दिन का कलेक्शन अभिनेता रितेश देशमुख ने फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है। अभिनय के अलावा इस फिल्म में रितेश ने निर्देशक की कमान को भी बखूबी संभाला है। आज 10वें दिन ‘राजा शिवाजी’ ने दूसरे रविवार को 6.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रितेश की ‘राजा शिवाजी’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 67.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख और सलमान खान – फोटो : एक्स (ट्विटर) फिल्म की स्टार कास्ट रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित ‘राजा शिवाजी’ छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी पर आधारित है। फिल्म में रितेश ने छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है। रितेश के अलावा फिल्म में जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, फरदीन खान, महेश मांजरेकर, बोमन ईरानी और अमोल गुप्ते समेत कई कलाकार शामिल हैं। इसके अलावा फिल्म में सलमान खान का एक कैमियो भी है। – फोटो : X बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों से कड़ी टक्कर ‘राजा शिवाजी’ की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर कपिल शर्मा और नीतू कपूर की ‘दादी की शादी’ के अलावा अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ से है। ‘भूत बंगला’ ने 24वें दिन 3.95 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 158.70 करोड़ रुपये हो चुका है। यह भी पढ़ें: सुजैन खान ने ‘मदर्स डे’ पर अपनी मां जरीन को किया याद, दी श्रद्धांजलि; ऋतिक ने लिखा- ‘हमें उनकी बहुत याद…
राजा शिवाजी, रितेश देशमुख, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छत्रपति शिवाजी महाराज, फिल्म न्यूज़, मराठा इतिहास, हिंदी सिनेमा