CSK vs LSG: जोश इंग्लिस ने चेपॉक पर लगाया सबसे तेज अर्धशतक

आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले में जोश इंग्लिस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जड़कर चेपॉक स्टेडियम में नया इतिहास रच दिया है।
CSK vs LSG Live Score RCB vs MI Live Score Mother’s Day Suryakumar-Devisha Daughter Women’s T20 World Cup Hattrick Video IPL Playoffs Qualification Scenario सब्सक्राइब करें Cricket News CSK vs LSG IPL 2026: Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants stats Josh Inglis records 95/1 (6 ov) Target: 204 Urvil Patel 42(9)* Ruturaj Gaikwad 24 (13) Chennai Super Kings need 109 runs in 14.0 remaining overs {“_id”:”6a007c6bf378cefe4f0f5d39″,”slug”:”csk-vs-lsg-ipl-2026-chennai-super-kings-vs-lucknow-super-giants-stats-josh-inglis-records-2026-05-10″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”CSK vs LSG: सीएसके के खिलाफ जोश इंग्लिस ने मचाया धमाल, चेपॉक पर लगाया सबसे तेज अर्धशतक; पूरा नहीं कर सके शतक”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}} CSK vs LSG: सीएसके के खिलाफ जोश इंग्लिस ने मचाया धमाल, चेपॉक पर लगाया सबसे तेज अर्धशतक; पूरा नहीं कर सके शतक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 10 May 2026 06:09 PM IST लखनऊ सुपर जाएंट्स के सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने सीएसके के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी की। इंग्लिस चोट के बाद इस मैच से वापसी कर रहे थे और उन्होंने चेपॉक पर धमाल मचाया। जोश इंग्लिस – फोटो : PTI Link Copied खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो Add as a preferred source on google आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से हो रहा है। एलएसजी के बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने सीएसके के घरेलू मैदान पर इतिहास रच दिया है। इंग्लिस एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मुकाबले में अपना अर्धशतक सिर्फ 17 गेंदों में पूरा किया। Trending Videos लखनऊ ने बनाया बड़ा स्कोर जोस इंग्लिस और शाहबाज अहमद की शानदार पारियों की मदद से लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सीएसके को 204 रनों का लक्ष्य दिया है। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए। लखनऊ के लिए इंग्लिस ने 33 गेंदों पर 10 चौकों और छह छक्कों की मदद से 85 रन बनाए। शहबाज अहमद 25 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लिस लखनऊ सुपर जाएंट्स की ओर से भी आईपीएल में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 33 गेंदों का सामना करते हुए 85 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 257 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 10 चौके और छह छक्के लगाए। जोश इंग्लिस की तूफानी बल्लेबाजी के बूते एलएसजी ने अपने 50 रन सिर्फ 3.4 ओवर में पूरे किए। यह लखनऊ सुपर जाएंट्स का इस लीग में संयुक्त रूप से सबसे तेज टीम अर्धशतक है। इससे पहले, साल 2023 में एलएसजी ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही 3.4 ओवर में पचास रन पूरे किए थे। छह ओवर के पावरप्ले में इंग्लिस ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 74 रन बनाए। वह पावरप्ले के अंदर सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। मार्श-इंग्लिस की शानदार साझेदारी टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जाएंट्स की शुरुआत अच्छी रही। इंग्लिस और मिचेल मार्श ने मिलकर पहले विकेट के लिए महज 31 गेंदों में 77 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। मार्श 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि निकोलस पूरन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह एक रन बनाकर नूर अहमद का शिकार बने। कप्तान ऋषभ पंत भी 12 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इंग्लिस ने एक छोर से अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और वह 85 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इंग्लिस अपने शतक से चूक गए। इसके बाद शाहबाज अहमद ने दमदार बल्लेबाजी की जिससे टीम 200 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही। सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़। रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर। एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें Next Article हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें। Please wait…. अपना शहर चुनें Please wait…. एप में पढ़ें
CSK vs LSG, जोश इंग्लिस, आईपीएल 2026, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स, क्रिकेट समाचार, सबसे तेज अर्धशतक