India News
दिल्ली: सालगिरह पर परिवार के साथ बाइक से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत, कार ने 50 मीटर तक घसीटा

दिल्ली के शकरपुर में शादी की सालगिरह मनाकर लौट रहे एक परिवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में नीरज कुमार की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।
दिल्ली के शकरपुर इलाके में शादी की सालगिरह का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया, जब एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।