ताज़ा खबरें

दिल्ली के सोनिया विहार में सरेआम हत्या, मंत्री कार्यालय के पास समीर पर बरसाई गईं गोलियां

दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट इलाके में बदमाशों ने सरेआम एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात सोनिया विहार की जीरो पुस्ता सड़क पर हुई, जहां दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के ठीक सामने समीर नामक शख्स को निशाना बनाया गया।

यह घटना शाम को करीब 6 से 6:30 बजे के बीच हुई। इस ताबड़तोड़ फायरिंग की वारदात में 20 से ज्यादा राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई है। पुलिस ने मौके से छानबीन के दौरान 20 खोखे भी बरामद किए हैं, जिससे हमले की भीषणता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

image

फिलहाल इस जघन्य हत्याकांड के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही हमलावरों की पहचान स्पष्ट हो सकी है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ की जा सके।

Back to top button